{"_id":"654bdad89918d5b8750a3d33","slug":"nursery-operator-dies-driver-injured-in-tractor-collision-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-4898-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से नर्सरी संचालक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से नर्सरी संचालक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी के पास सड़क किनारे अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से नर्सरी संचालक की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। परिजन अस्पताल से शव उठाकर घर ले गए।
गांव पपड़ी निवासी 55 वर्षीय मकरंद सिंह नर्सरी का काम करते हैं। बुधवार रात गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के पास उसके चालक से नर्सरी लोड कराने की बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे की ओर से दूसरा अनियंत्रित ट्रैक्टर आया। उसने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे नर्सरी संचालक मकरंद सिंह व ट्रैक्टर चालक 35 वर्षीय नीरज निवासी गांव सुलतानपुर थाना शमसाबाद घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टर ने मकरंद सिंह को मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के चार पुत्र करन सिंह, रामजीत, पंकज, सुरजीत हैं। घायल नीरज का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी वीएस तिवारी ने बताया घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे हैं। चालक को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।