{"_id":"69add06b9f082909b10e1cb4","slug":"nurse-gets-angry-for-giving-less-money-slaps-man-gets-fired-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-138545-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रुपये कम देने पर भड़की नर्स ने मारा थप्पड़, हटाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रुपये कम देने पर भड़की नर्स ने मारा थप्पड़, हटाई गई
Mon, 09 Mar 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद रुपये कम देने पर स्टाफ नर्स के भड़कने और प्रसूता के देवर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। परिजनों ने लेन-देन का वीडियो बनाकर शिकायत की है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि प्रसव के 2100 रुपये मांगने का मामले का संज्ञान लेकर उन्होंने स्टाफ नर्स शीतल विश्वकर्मा को प्रशासनिक आधार पर कायमगंज से राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी जिठौली स्थानांतरित कर दिया।
गांव गऊटोला निवासी जनदेवी पत्नी विजय राजपूत को शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने प्रसव कराने के बाद 2100 रुपये की मांग की। परिजन ने 700 रुपये दिए तो नर्स नाराज हो गई और रुपये फेंक दिए। इसी दौरान नर्स ने प्रसूता के देवर को थप्पड़ मार दिया और उन्हें डराया-धमकाया। परिजन ने लेन-देन का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने की जानकारी होने पर नर्स ने अन्य लोगों को बुला लिया और परिजन के साथ मारपीट की गई।
बताया गया कि इस दौरान एक एंबुलेंस चालक ने मोबाइल छीनकर मारपीट का वीडियो डिलीट कर दिया।परिजन ने लेन-देन का दूसरा वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि मामले में संबंधित नर्स को नोटिस जारी कर जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में स्टाफ नर्स से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक कटारिया व डॉ.आरसी माथुर की कमेटी गठित कर तत्काल जांच आख्या मांगी है। इसके अलावा परिजनों से मारपीट के मामले में 102 एंबुलेंस के ईएमटी विमल कुमार की सेवा समाप्त कर दूसरे ईएमटी की तैनाती करने के लिए एंबुलेंस के जिला प्रोग्राम मैनेजर को पत्र लिखा है। सीएमओ ने बताया कि स्टाफ नर्स का स्पष्टीकरण संतोषजनक न मिलने पर सेवा समाप्त करने के लिए एनएचएम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजेंगे।