फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nuksaan,aag hadsa,farrukhabad news

दुकान में लगी आग से पांच लाख का सामान खाक

Mon, 25 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
nuksaan,aag hadsa,farrukhabad news
याकूतगंज स्थित बरगद चौराहा के पास दुकान में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी दुकानदारों ने अपनी दुकान का सामान बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जखा निवासी अवधेश की याकूतगंज में बरगद चौराहा के पास दोना पत्तल, गैस चूल्हा व प्रेशर कुकर की थोक की दुकान है। शनिवार रात अवधेश दुकान बंद कर चले गए। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे अवधेश की दुकान से धुआं निकलते देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। दुकानदारों ने अवधेश को जानकारी दी। अवधेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तब तक आग बहुत तेज हो चुकी थी। अवधेश ने शटर उठाया तो लपटे देखकर पीछे हट गए। उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल को दी। आधे घंटे में दमकल मौके पर पहुंची। दुकानदार व गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाया। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ने दुकान में अंदर जांच की तो शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई। दुकानदार अवधेश ने बताया कि सहालग के चलते माल अधिक मंगाया था। आग में उनका पांच लाख का सामान जल गया। गैस चूल्हा व प्रेशर कुकर खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed