फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now the dismissal of 15 teachers is fixed

15 शिक्षकों की बर्खास्तगी की कार्रवाई होना तय

Thu, 17 Oct 2019 05:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Now the dismissal of 15 teachers is fixed
फर्रुखाबाद। बीएड की फर्जी डिग्री से परिषदीय स्कूूलों में नौकरी बनने वाले 15 और शिक्षकों की बर्खास्तगी होना तय हो गया है। एसआईटी जांच में डिग्री फर्जी होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। अंतिम नोटिस देकर बुधवार को उनका पक्ष भी सुन लिया गया है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की वर्ष 2005 में बीएड की फर्जी डिग्री से लोग परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बन गए थे। इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआईटी कर रही है। एसआईटी की जांच में फर्रुखाबाद के करीब 50 शिक्षक फंसे हैं। इसमें से 20 शिक्षकों की बीएड की फर्जी डिग्री होने पर एक पखवारा पहले बीएसए उनकी सेवाएं समाप्त कर चुके हैं। बकाया 30 शिक्षकों के खिलाफ जांच चल रही है। इसमें 15 शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को आदेश दिया था। बुधवार को शिक्षकों ने बीएसए को अपना पक्ष लिखकर दिया। इस पर जिला स्तरीय कमेटी के सदस्यों ने शिक्षकों की ओर से दिए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। पर उनका जवाब संतोष जनक नहीं पाया गया। इसके बाद अब इन 15 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीएसए रामसिंह ने बताया कि जनपद में बीएड की फर्जी डिग्री वाले करीब 50 शिक्षक चिह्नित हुए हैं। इसमें से 20 शिक्षकों की सेवा समाप्ति हो चुकी है। 15 के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। बकाया 15 शिक्षकों को पक्ष रखने के लिए अंतिम नोटिस दिया जाएगा। उनका पक्ष भी सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed