{"_id":"69a09c997655ba75700c87bd","slug":"now-the-administration-cracks-down-on-sukhveers-black-money-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-138106-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अब सुखवीर की काली कमाई पर चला प्रशासन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अब सुखवीर की काली कमाई पर चला प्रशासन का चाबुक
Fri, 27 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो-36 गांव रुटौल में सुखवीर के आवास को सील करते पुलिस कर्मी। संवाद
कायमगंज। पुलिस व प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुबैर गैंग के सदस्य सुखवीर यादव की 1.75 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल गांव में तैनात रहा। ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर लोगों को कुर्की की जानकारी दी गई।
पुलिस के अनुसार सुखवीर, गैंगस्टर जुबैर खान के संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। इससे पहले जुबैर और उसकी मां की करीब 26.51 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अब गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार विक्रम सिंह, सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी व एसओ मेरापुर राजीव पांडेय राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के मकान की दीवार पर प्राथमिकी दर्ज का विवरण अंकित कराया और भवन को सील कर दिया। अलीगंज सड़क स्थित कृषि भूमि पर भी कुर्की का बोर्ड लगा दिया गया। पुलिस के मुताबिक सुखवीर पहले से जेल में बंद है। गैंग लीडर मोहल्ला गढ़ी नूर खां निवासी जुबैर, सुखवीर सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने 24 दिसंबर 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इससे पहले जुबैर सहित कुछ के खिलाफ तंबाकू के कारोबार में फर्जी फर्मों से कर चोरी के आरोप में कोतवाली प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
यह संपत्ति हुई कुर्क
सुखवीर की कुर्क की गई संपत्तियों में एक बाइक व सात ट्रक शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 63.41 लाख रुपये है। बैंक खातों व ट्रांसपोर्ट कंपनी के खाते में 2.03 लाख रुपये जमा पाए गए। इसके अलावा रुटौल स्थित 45 लाख रुपये की कृषि भूमि तथा 65 लाख रुपये का आवास भी कुर्की सूची में शामिल है।