फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now students have resolved not sell votes , nor will sold

अब विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, न वोट बेचेंगे, न ही बिकने देंगे

Sat, 05 Sep 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 05 Sep 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Now students have resolved not sell votes , nor will sold
पंचायत चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त की मुखालफत ग्राम पंचायतों से
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज पहुंची है। शिक्षक दिवस पर इलाके के रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा के छात्र-छात्राओं ने पंचायत चुनाव में वोट न बिकने देने का संकल्प लिया। छात्र छात्राओं ने कहा कि वह इसके लिए इलाके के 10-10 लोगों को जागरूक करेंगे।

पंचायत चुनाव में वोटों की खरीद फरोख्त की खबरें आम हुई थीं। उम्मीदवारों ने जीत हासिल करने के लिए नगदी  के अलावा उपहार भी बांटे थे। इससे नुमाइंदों ने मनमर्जी से विकास कराए थे। इस बार वोटर खुद ही सतर्क होने लगे हैं। विकास खंड कमालगंज की ग्राम सभा बहोरनपुर टप्पा हवेली के बाशिंदों ने सबसे पहले वोट न बेचने और न ही बिकने देने

का संकल्प लिया था। इसके बाद से यह मुहिम एक गांव से दूसरे गांव पहुंच रही है। शनिवार को रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा के छात्र-छात्राओं ने वोटों की खरीद फरोख्त न होने देने का  संकल्प लिया। इसके साथ ही इन्होंने कहा कि वह 10-10 वोटरों को इसके लिए जागरूक करेंगे। इस संकल्प में कॉलेज के टीचरों ने भी सहभागिता की। शिक्षकों ने कहा कि वह इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

संकल्प के सारथी
कीर्ति चौहान, रति राजपूत, अंजलि, शोभना राजपूत, ऋषु शर्मा, देवी रति, सरिता, सोनी राजपूत, उपासना राजपूत, कुसमा, कोमल, शिखा यादव, विभा राजपूत, अल्फिया खान, लक्ष्मी, निधि, प्रियांशी, शिखा, शिवालिका, संध्या शंखवार, सरिता, रूबी पांडेय,  संदीप  कुमार, अश्वनी कुमार, आशीष शर्मा, अक्षत, सतीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमेश चंद्र, दयानंद, प्रदीप कुमार,

प्रशांत कुमार, लालमन, विरेश, भूपेंद्र, अंकज, संदीप, प्रशांत शर्मा, ऋषभ, शिवम कुमार, राजवीर, श्याम जी, संतोष कुमार, राहुल कुमार, सुरजीत, अजय, दिनेश कुमार, शिवम अवस्थी।
 
शिक्षकों ने भी लिया संकल्प
कालेज के शिक्षक अभय प्रताप सिंह, मनीषा वर्मा, डोली वर्मा, जागृति वर्मा, रिंकी राजपूत, मोहित राजपूत, दुष्यंत चौहान, राजू यादव, ओमकार, सूरज पाल, राहुल कुमार ने भी विकास के नाम पर स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को वोट के लिए जागरूकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed