फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now road travel will be easier with chip based smart MST

Farrukhabad News: अब चिप वाली स्मार्ट एमएसटी से होगा रोडवेज सफर आसान

Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Now road travel will be easier with chip based smart MST
फर्रुखाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम शीघ्र ही स्थानीय डिपो पर दैनिक यात्रियों को हाथ के बजाय चिप लगी मासिक सीजनल टिकट (एमएसटी) उपलब्ध कराएगा। इसके लिए बस अड्डा पर कंप्यूटर सिस्टम लगेगा। मांग पत्र भेजा गया है। इसके लिए एसबीआई से करार हुआ है। इसमें विभाग की मशीन भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

स्थानीय बस अड्डा पर अब सिटी बसों की ही तरह चिप लगी स्मार्ट एमएसटी बनाने का काम शुरू होगा। दैनिक यात्रियों को इससे सस्ती यात्रा मिल सकेगी। आम यात्रियों और छात्रों के लिए अलग-अलग कार्ड जारी होंगे।
विज्ञापन

छात्र मासिक टिकट पर 25 यात्राओं का किराया देंगे और अधिकतम 60 किमी तक 60 यात्राएं कर सकेंगे। सामान्य एमएसटी में 100 किमी तक का 36 यात्राओं का किराया लगेगा। एमएसटी की शुल्क 50 रुपये रखी गई है। इसे किसी भी बस अड्डा से रीचार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसटी रीचार्ज करने के लिए बस अड्डा पर विभाग की ओर से लगे कंप्यूटर एसबीआई की मशीन भी जोड़ी जाएगी। विभाग के पास कार्ड उपलब्ध हो गए हैं। काउंटर पर विभाग की भी स्पेशल मशीन मौजूद रहेगी। फिलहाल बस अड्डा पर कंप्यूटर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। इसके लिए बस अड्डा पर अलग से काउंटर बनाकर कर्मचारी तैनात किया जाएगा।


फिलहाल दो दिन ही बनती हाथ से एमएसटी
इस समय बस अड्डा पर शनिवार और रविवार दो दिन ही एमएसटी बनाई जाती हैं। इससे दूरदराज से आने वाले छात्रों और आम लोगों को खासी दिक्कतें होती हैं। स्मार्ट एमएसटी शुरू होने के बाद रोजाना सेवाएं दी जाएंगी।

निगम की चिप लगी एमएसटी बनाने की योजना है। इसके लिए कंप्यूटर सिस्टम का मांगपत्र भेजा गया है। कंप्यूटर मिलने के बाद सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
-राजेश कुमार, एआरएम फर्रुखाबाद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed