फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now ration card holders and members will have e-KYC

Farrukhabad News: अब राशनकार्ड धारक व सदस्यों की होगी ई-केवाईसी

Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Now ration card holders and members will have e-KYC
फर्रुखाबाद। राशनकार्ड धारकों के पास अब ई-केवाईसी कराए जाने का संदेश आएगा। कोटेदार एसएमएस भेजकर राशनकार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराए जाने की जानकारी देंगे। यही नहीं मुखिया के अलावा परिवार के सभी सदस्यों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। शासन ने यह आदेश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर राशनकार्डधारकों की ई-केवाईसी की जा रही है। अभी तक मुखिया ही अपनी ई-केवाईसी करा रहा था, लेकिन अब परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करानी पड़ेगी। खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त सत्यदेव ने आदेश दिए हैं कि सभी राशनकार्डधारकों को एसएमएस के जरिए संदेश भेजे जाएंगे। राशनकार्ड धारकों को बताया जाए कि ई-केवाईसी हर हाल में करवा लें, नहीं तो उनका राशनकार्ड निरस्त हो जाएगा। पांच वर्ष से कम आयु के सदस्य को ई-केवाईसी से छूट दी गई है। इससे ऊपर आयु वर्ग के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी करवाई जाए।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अपर आयुक्त के आदेश से कोटेदारों को अवगत कराया जा रहा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे राशनकार्डधारकों को एसएमएस भेजकर मुखिया के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराए जाने को कहें। अब तक करीब 75 प्रतिशत राशनकार्डधारकों ने ई-केवाईसी करवा ली है। गौरतलब है कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 11.58 लाख और नगर क्षेत्र में करीब तीन लाख राशनकार्ड धारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed