फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now mobile will tell the location of roadways buses

अब मोबाइल बताएगा यात्रियों को रोडवेज बसों की लोकेशन

Fri, 03 Jan 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Now mobile will tell the location of roadways buses
रोडवेज बस यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब यात्रियों को स्टैंड पर खड़े होकर बस के इंतजार में समय बर्बाद नहीं करना होगा। जल्द ही ट्रेनों की तरह मोबाइल पर बसों की लोकेशन मिलने लगेगी। परिवहन निगम इसके लिए ट्रैक योर बस एप शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके जरिए सेवा कोड से यात्री बसों की लोकेशन देख सकेंगे। इसके लिए फर्रुखाबाद डिपो से बसों के नंबरों सहित सूची लखनऊ मुख्यालय मांग ली गई है। इन नंबरों को एप पर फीड किया जाएगा।
विज्ञापन

अमूमन रोडवेज बस चालकों की मनमानी के मामले सामने आते हैं। चालक जब चाहें, जहां चाहें बस खड़ी कर सवारियां भरते हैं। मोबाइल एप सेवा शुरू होने के बाद इसमें ब्रेक लगेगा। क्योंकि हर बस की लोकेशन लखनऊ स्थित मुख्यालय पर डिवाइस पर देखी जाएगी। परिवहन निगम ने मोबाइल सेवा कोड शुरू करने का निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यालय आईटी दफ्तर में काम शुरू हो गया है। इस मोबाइल एप के जरिये यात्री घर बैठे ही बस की लोकेशन देख सकेंगे। ताकि बस के आने के समय के हिसाब से घर से निकल सकें। यह सुविधा अन्य राज्यों में चल रही है।
अनजान यात्रियों के लिए बेहतर रहेगी सुविधा
बसों के लिए स्टैंड पर अनजान लोगों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ता है। अक्सर बस का इंतजार करते करते उनके जरूरी काम भी छूट जाते हैं।
दूरी और किराए की भी मिलेगी जानकारी
मोबाइल एप शुरू होने से यात्री जहां जाना चाहते हैं, उसकी दूरी और किराए की भी जानकारी ले सकते हैं। अभी तक यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती थी अब इससे भी जल्द निजात मिल जाएगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
आरएम एके झा ने बताया कि बसों की लोकेशन मोबाइल पर देखने की सुविधा जल्द ही की जा रही है। इसके लिए एक सेवा कोड बनेगा। जो लखनऊ मुख्यालय से कनेक्ट रहेगा। निगम की बसों के कोड फीड किए जाएंगे ताकि किसी भी क्षेत्र की बसों की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed