फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now hearing on the appeal of the city police officer on 30th

Farrukhabad News: शहर कोतवाल की अपील पर अब सुनवाई 30 को

Sat, 16 May 2026 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Now hearing on the appeal of the city police officer on 30th
फर्रुखाबाद। अदालत की अवहेलना के एक मामले में शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी की ओर से दायर अपील पर अब 30 मई को सुनवाई होगी। जनपद न्यायाधीश के अवकाश पर होने से सुनवाई टल गई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत ने विभिन्न मामलों में बार-बार नोटिस के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर 4 अप्रैल को कोतवाल को दोषी मानते हुए सात दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई थी। सजा के खिलाफ 6 अप्रैल को दर्शन सिंह सोलंकी ने अधिवक्ताओं के माध्यम से जनपद न्यायाधीश की अदालत में अपील दाखिल की थी।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने एसीजेएम अदालत से मूल पत्रावली तलब करने के लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की थी। बार एसोसिएशन के महासचिव एवं अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के अवकाश पर होने से निर्धारित तिथि पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई 30 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed