{"_id":"5ebedb7a8ebc3e904e1cc202","slug":"now-everyday-items-will-be-found-in-hotspot-areas-farrukhabad-news-knp560340775","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट इलाकों में अब मिलेगी रोजमर्रा की वस्तुएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट इलाकों में अब मिलेगी रोजमर्रा की वस्तुएं
विज्ञापन
शहर की सिंधी कालोनी चौराहे से नवाब न्यामत खां को जाने वाले मार्ग को सील कर तैनात किया गया फोर्स। स?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना पॉजटिव मरीज मिलने के बाद हॉटस्पाट बनाकर सील किए गए एक मोहल्ले के लोगों को पांच और दूसरे मोहल्ले के लोगों को तीन दिन बाद रोजमर्रा की वस्तुएं मिलनी शुरू हो सकेंगी क्योंकि प्रशासन ने शुक्रवार को पास बनाने की अनुमति दी है। भोलेपुर में 15 और नवाब न्यामत खां पश्चिम क्षेत्र में पांच पास जारी किए गए हैं। इनमें जोमैटो और मोहल्लों की परचून दुकानें भी शामिल रहेंगी।
भोलेपुर से बेवर रोड पर बगिया मोहल्ले में नौ मई को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। इसके बाद पूरा मोहल्ला सील कर दिया गया था। घरों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद 12 मई को नवाब न्यामत खां पश्चिम में मुंबई से लौटे दंपति की रिपोर्ट भी पॉजटिव आ गई, तो इसे भी सील कर दिया गया। इन दोनों मोहल्लों को प्रशासन ने सील तो कर दिया, मगर वहां के बाशिंदों को जरूरत का सामान मुहैया कराने की व्यवस्था नहीं की। लिहाजा तमाम लोग घरों में कैद रहकर सब्जी, आटा, दाल, दूध आदि सामान के लिए तरसने लगे। परेशान लोगों की सुनने वाला कोई नहीं था। इसके चलते मोहल्लों में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहता है।
एडीएम ने शुक्रवार को जरूरत का सामान आपूर्ति करने के लिए पास बनाने की स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद नगर पालिका की ईओ रश्मि भारती ने नवाब न्यामत खां क्षेत्र के सिंधी कालोनी, पटेलनगर, मेमरान, दरीबा पश्चिम और बजरिया की ओर जाने वाले मार्ग पर जरूरत के सामान के लिए फूल सिंह, प्रेमनाथ, संतराम, अतुल समेत पांच लोगों के पास जारी कर दिए। भोलेपुर बगिया के लिए 15 पास जारी किए गए हैं। ईओ ने बताया कि दोनों मोहल्लों में जुमैटो और लोकल परचून की दुकानों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। किसी को भी जरूरत के सामान की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी को दिक्कत हो तो कंट्रोल रूम नंबर 05692-235423 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कमालगंज के अनुसार, हॉटस्पाट बने गांव राजेपुर सरायमेंदा में डोर-टू-डोर फल, सब्जी, दूध व किराने का सामान बेचने के लिए शुक्रवार को एसडीएम सदर अनिल कुमार ने 31 पास जारी कर दिए। इनमें 16 राजेपुर व 15 पास शेखपुर के पास बने हैं। ग्राम प्रधानों ने फेरी लगाने वालों को पास सौंप कर आवश्यक सामग्री की आपूर्ति शुरू करा दी है। इससे लोगों को राहत मिली है।