फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice to five people including Mayur Hospital and 9 PM Restaurant operator

Farrukhabad News: मयूर हॉस्पिटल व 9पीएम रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच को नोटिस

Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 25 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Notice to five people including Mayur Hospital and 9 PM Restaurant operator
फर्रुखाबाद। शहर में बिना नक्शा पास कराए व मानचित्र के विपरीत निर्माण कराने में मयूर हॉस्पिटल व 9पीएम रेस्टोरेंट संचालक समेत पांच भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया है। अवैध निर्माण होने से रेस्टोरेंट पर ध्वस्तीकरण की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने बिना नक्शा पास कराए बेवर रोड नेकपुर कला काली तलैया स्थित 9पीएम रेस्टोरेंट के संचालक को नोटिस दिया है। इसमें कहा कि 29 नवंबर तक मानचित्र संबंधी अभिलेख न प्रस्तुत करने पर भवन सील या ध्वस्तीकरण किया जाएगा। मोहल्ला बनखड़िया स्थित जेएसएम पब्लिक स्कूल का भवन बिना नक्शा निर्माण कराने के मामले में संचालक को नोटिस दिया गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के मसेनी स्थित मयूर हॉस्पिटल के भवन स्वामी उमेश सिंह को जारी नोटिस में कहा कि सड़क सीमा में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराकर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। सड़क के मध्य से 30 मीटर तक सरकारी भूमि है। उन्होंने सरकारी भूमि पर बने भवन को एक सप्ताह में स्वयं ध्वस्त करने का मौका देते हुए कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नक्शे के विपरीत भवन निर्माण कराने में भोलेपुर स्थित ओवरब्रिज के दक्षिण स्थित बजरंग मिष्ठान भंडार के भवन स्वामी व लालदरवाजा स्थित गोयल बुक डिपो को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में साक्ष्यों सहित संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed