फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice issued to 16 cold storage operators

Farrukhabad News: 16 शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी

Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to 16 cold storage operators
फर्रुखाबाद। बिना नवीनीकरण जिले के 16 शीतगृहों में आलू भंडारित कर लिया गया है। सूचना के बावजूद पत्रावली तक जमा नहीं की गई। इस पर जिला उद्यान अधिकारी ने संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर नवीनीकरण न कराने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जनपद में 99 शीतगृह संचालित हैं। इनमें 16 शीतगृहों का नवीनीकरण नहीं कराया गया। इनमें आलू भी भंडारित किया जा रहा है। जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी आरएन वर्मा ने शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

संचालकों को जारी नोटिस में कहा कि सूचना के बावजूद लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पत्रावली प्रस्तुत नहीं की गई। तीन दिन स्पष्टीकरण न मिलने पर शीतगृह संचालकों के खिलाफ एफआईआर व लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको मिला नोटिस : सावित्री कोल्ड स्टोरेज, केए कोल्ड स्टोरेज सातनपुर मंडी, काश्तकार कोल्ड स्टोरेज, एसआर कोल्ड स्टोरेज, कटियार कोल्ड स्टोरेज, यादव कोल्ड स्टोरेज राजेंद्र नगर, अयूब कोल्ड स्टोरेज जहानगंज, जितेंद्र कोल्ड स्टोरेज गैसिंगपुर, एमबी कोल्ड स्टोरेज राजेपुर, मां गायत्री कोल्ड स्टोरेज जहानगंज, कमालगंज में अर्जुन कोल्ड स्टोरेज, प्रदीप उपासना कोल्ड स्टोरेज, स्वामी आत्मानंद सरस्वती कोल्ड स्टोरेज, एचएम कोल्ड स्टोरेज, हामिद कोल्ड स्टोरेज जहानगंज, कायमगंज कोल्ड स्टोरेज व समृद्धि कोल्ड स्टोरेज जमापुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed