फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Notice for recovery of Rs 5.21 lakh from outgoing Pradhan and three secretaries

Farrukhabad News: निवर्तमान प्रधान व तीन सचिवों से 5.21 लाख रिकवरी का नोटिस

Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Notice for recovery of Rs 5.21 lakh from outgoing Pradhan and three secretaries
कमालगंज। ब्लाॅक क्षेत्र की पंचायत रुनी चुरसाई के निवर्तमान प्रधान व तीन सचिवों को 5.20 लाख रुपये के अनियमित भुगतान पर जिलाधिकारी ने वसूली कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में निवर्तमान प्रधान व उनके पुत्र के खाते में ग्राम पंचायत के खाते से सरकारी धनराशि भेजे जाने का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने रुनी चुरसाई के निवर्तमान प्रधान महावीर सिंह व तीन पंचायत सचिवों को 5,21,293 रुपये की अनियमित भुगतान किए जाने का नोटिस जारी कर 15 दिनों में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा वसूली कार्रवाई अमल में लाने को अल्टीमेटम दिया है। नोटिस में कहा गया है कि ग्रामीणों की शिकायत की जांच जिला उद्यान अधिकारी व अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण से कराई गई। जांच में पाया कि प्रधान रहते हुए महावीर सिंह ने ग्राम निधि से नियम विरुद्ध तरीके से कुल 1.51 लाख अपने खाते में सात बार में भुगतान किए।
विज्ञापन

अपने पुत्र दीपक राजपूत के खाते में 65 हजार के भुगतान किए। 72 साल की आयु वाले महेशचंद्र को मजदूरी का 21,000 भुगतान किया गया। ग्राम पंचायत सदस्य धर्मेंद्र राजपूत को पांच बार में 93,000 भुगतान हुआ। कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि कुल 5.21 लाख के अनियमित भुगतान में आधी धनराशि 2.60 लाख के लिए प्रधान दोषी पाए गए हैं। तत्कालीन सचिव कमल कुमार 17,992 रुपये, इस समय अलीगढ़ जिले में तैनात सचिव विजेता 34,361 रुपये, तत्कालीन सचिव राकेश कुमार (सेवाकाल में मृत्यु हो गई) दो लाख रुपये की अनियमितता में दोषी पाए गए। बीडीओ त्रिलोकचंद्र शर्मा का कहना है कि संबंधित लोगों को नोटिस भेज दिए गए हैं। निवर्तमान प्रधान महावीर सिंह ने बताया नोटिस मिल गया है। भुगतान नियमित हो ,यह देखना सचिव की जिम्मेदारी है। कोई गबन नहीं किया। वह अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed