{"_id":"6431ae07c7a3a122790b480c","slug":"not-from-wifes-house-noose-on-return-farrukhabad-news-c-12-1-169621-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पत्नी के मायके से न\n लौटने पर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पत्नी के मायके से न लौटने पर लगाया फंदा
Sat, 08 Apr 2023 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज। पत्नी की साड़ी से फंदा लगाकर 22 वर्षीय युवक ने जान दे दी। वह पत्नी के मायके जाने से दुखी था। एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। भोर में जब पिता ने बेटे का शव फंदे से लटका देखा तो चीख निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जौंरा निवासी कमेलश वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र गोपाल ने शुक्रवार रात घर के कमरे में पत्नी की साड़ी का फंदा कुंडे में फसाकर फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पिता कमलेश पशुओं को चारा डालने के लिए उठे तब उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका देखा। वह चिल्ला उठे। गोपाल की मां जलेसरी देवी ने बताया कि गोपाल की पत्नी विमला पांच दिन पहले बेटे की मर्जी के बिना मायके चली गई थी। गोपाल पत्नी को बुलाने के लिए फोन करता था, लेकिन वह नहीं आईं। शुक्रवार रात गांव अल्लाहपुर में उसकी बहन की बेटी की शादी थी। खाना खाने के बाद देर रात गोपाल व उनके पिता घर वापस आ गए।
रात करीब एक बजे गोपाल ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर गोपाल की पत्नी विमला भी मायके से आ गई। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। गोपाल की एक साल पहले शादी हुई थी। उसके चार माह की बेटी साक्षी है। सूचना पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
कायमगंज। गोपाल के आत्महत्या कर लेने की सूचना पर पत्नी विमला ससुराल पहुंची। विमला उर्फ भारती ने बताया कि रात करीब एक बजे गोपाल ने उसे फोन कर कहा कि तुम मायके से नहीं आओगी तो वह जान दे देगा। तब विमला ने कहा कि ऐसा मत करना, वह सुबह ही घर पहुंच जाएंगी। विमला के मुताबिक उसने सोचा भी नहीं था कि पति वास्तव में आत्महत्या कर लेंगे। विमला का कहना था यह मालूम होता तो वह रात को ही आ जाती। सुबह पति की मौत की सूचना पहुंची। वह भाई के साथ मायके से ससुराल लौट आई।
कायमगंज। गोपाल की सौतेली मां पुष्पा ने भी 25 साल इसी कमरे में आत्महत्या की थी। पुष्पा से एक पुत्र मंगल व एक बेटी गुड़िया है। इसके बाद पिता कमलेश ने जलेसरी देवी से दूसरी शादी कर ली। उन्होंने दोनों बच्चों को पाला और दोनों की शादी कर दी। जलेसरी देवी से गोपाल व रोशनी हुईं। इन दोनों की भी शादियां हो गईं। गोपाल माता-पिता के साथ एक ही घर में रहते थे। गोपाल मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करता था।