फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Noose will be tightened on industries hiding the number of workers

Farrukhabad News: श्रमिकों की संख्या छिपाने वाले उद्योगों पर कसेगा शिकंजा

Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Noose will be tightened on industries hiding the number of workers
फर्रुखाबाद। श्रमिकों की संख्या छिपाने वाले उद्योगों पर अब शिकंजा कसेगा। बिजली चोरी पकड़ने के लिए भी अभियान चलेगा। इन उद्योगों को चिह्नित कर फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 95 शीतगृह संचालित हैं। इनमें कई शिफ्टों में 100 से अधिक श्रमिक काम करते हैं। धान मिल, फ्लोर मिल, जरदोजी कारखानों में भी 20 से अधिक श्रमिकों को काम मिलता है। अधिकांश का फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण नहीं है। इससे कोई बड़ा हादसा होने पर कारखाना मालिक कार्रवाई के दायरे में आ जाते हैं। इस पर सरकार ने अब शिकंजा कस दिया है। शासन से प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को जारी आदेश में कारखाना अधिनियम के तहत प्रतिष्ठानों का पंजीकरण बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन

अब पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें उद्योगों में बिजली की खपत, पर्यावरण, अग्नि सुुरक्षा, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, जीएसटी से संबंधित विवरण एकत्र कर इनका श्रम विभाग के कारखाना प्रभाग में निवेश मित्र पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा। इससे सरकार का राजस्व बढ़ने के साथ श्रमिकों का पंजीकरण होने से उन्हें श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। बिजली चोरी करने वाले कारखाना मालिकों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम उपायुक्त देवेश सिंह ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हुआ है। जिले में अधिकांश शीतगृह व फ्लोर मिल आदि का पंजीकरण नहीं है। इससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। अब पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। कोई भी कारखाना बिजली से संचालित हो, उत्पादन हो रहा हो या 20 से अधिक श्रमिक काम कर रहे हों, इन्हें चिह्नित किया जाएगा। सभी विभागों से प्रतिष्ठानों का विवरण मांगा गया है। शीघ्र ही पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। प्रतिष्ठानों के मानक पूरे कराए जाने से बड़े हादसे की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed