फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Non-bailable warrant for fake recruitment in the army

फर्जी मूल निवास लगाकर सेना में भर्ती हुए रिक्रूट के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी

Fri, 25 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant for fake recruitment in the army
फर्जी तरीके से सेना में भर्ती होने पर गैर जमानती वारंट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र लगाकर सेना में भर्ती हुए रिक्रूट के खिलाफ सीजेएम ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। 25 जनवरी को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ के ट्रेनिंग अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
फतेहगढ़ कोतवाली में 25 जनवरी को राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के ट्रेनिंग अधिकारी ने जनपद बुलंदशहर की तहसील अनूपशहर के गांव सलामतपुर निवासी रिक्रूट हेमराज के खिलाफ फर्जी मूल निवास प्रमाण पत्र लगाकर सेना में भर्ती होने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया कि हेमराज पुत्र कन्हैयालाल 22 मार्च 2018 को सेना में भर्ती हुआ था। उसने जो प्रपत्र भर्ती में दिए थे उनको सत्यापन के लिए डीएम बुलंदशहर के पास भेजा था।
विज्ञापन

तहसील अनूपशहर के एसडीएम ने जांच के बाद भेजी रिपोर्ट में कहा था कि गांव सलामतपुर में हेमराज पुत्र कन्हैया लाल नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। वह गलत तरीके से मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सेना में भर्ती हुआ है। इसकी पुन: जांच कराई गई। दूसरी बार डीएम बुलंदशहर के यहां से भी हेमराज के सलामतपुर का निवासी न होने की रिपोर्ट आई। इस पर हेमराज को ट्रेनिंग से बाहर कर सेना से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुुकदमे की जांच दरोगा दिनेेश यादव कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को सीजेएम की कोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी करने का प्रार्थना पत्र दिया था। सीजेएम ने हेमराज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed