फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No wallet recharge in 99 panchayats, villagers wandering for public facilities

Farrukhabad News: 99 पंचायतों में वॉलेट रिचार्ज नहीं, जन सुविधा को भटक रहे ग्रामीण

Wed, 02 Aug 2023 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
No wallet recharge in 99 panchayats, villagers wandering for public facilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज। ग्राम सचिवालय में जन सुविधा केंद्र की सुविधाएं आरंभ करने के लिए प्रधान व सचिव रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हर पंचायत में महज 500 रुपए का वॉलेट रिचार्ज किया जाना है। ब्लाक क्षेत्र की 118 में 99 पंचायत में अभी वॉलेट रिचार्ज नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों को ग्राम सचिवालय से ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्हें जन्म, मृत्यु, जाति, आय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र व सेवाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा।
सरकार ने ग्राम सचिवालय में जन सुविधा केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे। इससे ग्रामीणों को अपने गांव में ही ऑनलाइन सेवाओं को मामूली शुल्क देकर लाभ मिलना संभव है। साथ ही जो शुल्क मिलेगा उससे पंचायतों की आमदनी होगी। इसलिए सभी पंचायतों का बैंक में स्वयं का स्रोत राजस्व (ओएसआर-आन सोर्स रिवेन्यू) खाता खुलवाया गया। ब्लाक कार्यालय में बुधवार को हुई बैठक में वॉलेट रिचार्ज कराने के कड़े निर्देश पंचायत सचिवों को दिए गए।
विज्ञापन

कहा गया कि 500 रुपए से वॉलेट रिचार्ज करा लें। फिर ओएसआर खाते में शुल्क जमा होने पर 500 रुपए निकाल लें। वहीं एक सचिव ने बताया कि सचिवों के पास कई पंचायतें हैं। 500 के हिसाब से ज्यादा पैसा जमा हो जाएगा। सचिव अपने खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं कर सकता। इसलिए वॉलेट रिचार्ज प्रक्रिया को ओएसआर खाते से लिंक कर रिचार्ज कराया जा सकता है। वहीं प्रभारी बीडीओ योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रगति बढ़ गई है। सचिवों ने जल्दी ही रिचार्ज करा लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed