{"_id":"6a8df1e151b736c6b60773e8","slug":"no-teaching-takes-place-at-the-school-principal-accused-of-harassment-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-147486-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूल में नहीं होती पढ़ाई, प्रधानाचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूल में नहीं होती पढ़ाई, प्रधानाचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने महिला के मामलों में सुनवाई की। मात्र पांच मामले आए। एक स्कूल में पढ़ाई न होने और दूसरे में प्रधानाचार्य व शिक्षक द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। आयोग की सदस्य ने जांच कर मामले निस्तारित कराने के निर्देश दिए।
राज्य महिला आयोग की सदस्य से कंपिल क्षेत्र के गांव खेतल सौरिया निवासी मिथलेश कुमार ने भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने शिकायत की कि उसकी वर्ष 2011 में शादी हुई थी। उसके पांच बच्चे हैं। वह राजस्थान में मजदूरी कर रुपये भेजता रहा। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी बच्चों को व घर से जेवर लेकर मोहल्ले के ही युवक के साथ चली गई। जब वह उसके घर गया तो उसकी मां व दादी आदि परिजन ने गाली-गलौज कर जान से मरवा देने की धमकी दी। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।
शमसाबाद क्षेत्र के गांव अद्दूपुर निवासी आरती कुमारी ने शिकायत की कि उसका पुत्र रजलामई में पढ़ता है। विज्ञान, संस्कृत व अंग्रेजी के शिक्षक पढ़ाने नहीं जाते। आयोग की सदस्य ने डीआईओएस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं 11वीं के छात्र ने फतेहगढ़ क्षेत्र के एक निजी स्कूल की शिकायत की कि प्रधानाचार्य व एक शिक्षक कक्षा में मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग की सदस्य ने अमेठी कोहना में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला जेल में महिला बंदियों के हालचाल लिए। लोहिया महिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर सुधार के निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, महिला थाना अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।