{"_id":"6717f67b02029ddd560a9a24","slug":"no-reply-given-to-notice-complaint-filed-against-15-quacks-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-116907-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नोटिस का नहीं दिया जवाब, 15 झोलाछापों के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नोटिस का नहीं दिया जवाब, 15 झोलाछापों के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना लाइसेंस लैब व क्लीनिक चलाने वाले झोलाछापों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इस पर एसीएमओ ने 15 झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थानों में तहरीर दी है।
झोलाछाप उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ रंजन गौतम ने गत दिनों झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान उन्हें बिना पंजीकरण कराए क्लीनिक व लैब चलते मिले थे। नोटिस देने के बाद भी वह न तो पंजीकरण दिखा सके और न ही चिकित्सीय प्रमाणपत्र। एसीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से चिकित्सा इकाई चलाने में अमृतपुर थाने में सुखवीर, छाई कुशवाहा, अजेय पाल कुशवाहा के खिलाफ तहरीर दी।
गांव बिछौली स्थित केपी हेल्थ केयर संचालक के खिलाफ मेरापुर थाने में, जबकि राजेपुर थाने में गांव सरह निवासी निदेश यादव व दहेलिया निवासी खुशी पॉलीक्लीनिक के संचालक विजय के खिलाफ तहरीर दी है। कमालगंज थाने में इंद्रानगर निवासी उमेश चंद्र व ह्यूमेन पैथलैब संचालक के खिलाफ व कायमगंज थाने में गांव बिराहिमपुर स्थित चिकित्सा इकाई चलाने वाले रविकांत गौतम, बंगाली, वीरेंद्र सिंह, हिमांशु, आरिफ खान, राजेंद्र व अजय कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। (संवाद)