फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   No cash from the bank, put the jam on the road

बैंक से कैश नहीं, सड़क पर लगाया जाम

Fri, 20 Jan 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
No cash from the bank, put the jam on the road
शमशाबाद में सड़क पर जाम लगाए ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शमसाबाद में कैश न मिलने से नाराज ग्राहकों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसओ ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को कैश आने पर बंटवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। उधर, अमृतपुर की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सोमवार को जिन उपभोक्ताओं की पासबुक और विड्राल जमा हुए थे, उनको गुरुवार को कैश दिया गया। 
विज्ञापन


आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा शमसाबाद में गुरुवार सुबह ग्राहक अपने खाते से कैश निकालने के लिए बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक ने नो कैश का बोर्ड लगा दिया। यह देख महिलाओं और ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इन्होंने बैंक में जब भी आओ कैश नहीं मिलता है। सभी लोगों ने मुख्य मार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ मोहित यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम खुलवाया और अपने साथ शाखा प्रबंधक के पास लेकर गए। प्रभारी शाखा प्रबंधक दानिस अहमद खां ने बताया कि कैश आते ही बांटा जाएगा। 
विज्ञापन


उधर अमृतपुर की आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा में गुरुवार को कैश पाने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण शाखा प्रबंधक ने सोमवार को जिन उपभोक्ताओं की किताबें और विड्राल जमा कराया गया था। उनको कैश दिया। इस कारण गुरुवार को जिन लोगों ने विड्राल भरा, उनको कैश नहीं मिल सका। इन्हें बाद में आने को कहकर टरका दिया गया। शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया कि 10 लाख रुपये कैश आया था। इस कारण सभी को नहीं बांटा जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गांव पहाड़पुर निवासी दिलसुख के पुत्र जागेश्वर की पांच फरवरी को शादी है। दिखसुख, महाराजो के साथ प्रतिदिन आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा शमसाबाद में कैश लेने जाती है। गुरुवार को वह कैश लेने शाखा में गई तो प्रभारी शाखा प्रबंधक ने उनको कैश देने से मना कर दिया और बैंक से भगा दिया। दिलसुख ने इसकी शिकायत थाने में दी। एसओ ने प्रभारी शाखा प्रबंधक से इस प्रकरण की जांच पड़ताल की। प्रभारी शाखा प्रबंधक दानिश अहमद ने बताया कि भगाने का आरोप गलत है। कैश कम आ रहा है। इस कारण दिए जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed