{"_id":"62bde849a3fc2a38c8386867","slug":"nirikshan-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7051648102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त सचिव ने कलक्ट्रेट में जल संचयन के इंतजाम देखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त सचिव ने कलक्ट्रेट में जल संचयन के इंतजाम देखे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। केंद्रीय विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्मृति शरन, तकनीकी सहायक सागर के साथ गुरुवार को जनपद में तीन दिवसीय भ्रमण के लिए पहुंची हैं। उन्होंने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की भौगोलिक व ऐतिहासिक जानकारी ली। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में लगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निरीक्षण किया।
विकास भवन सभागार में डीएम संजय कुमार सिंह, सीडीओ एम. अरून्मोली व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में जल शक्ति अभियान के तहत चल रहे कैच द रैन कार्यों की जानकारी ली। कलक्ट्रेट में नव निर्मित रूफ टॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निरीक्षण किया।
इस दौरान लघु सिंचाई विभाग के एई ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर में दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट बने हैं। इनके फिल्टरों को प्रति वर्ष साफ किया जाता है। इस दौरान एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, पीडी राम सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद संयुक्त सचिव ने बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया में बने चेकडम का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बाबरपुर के परिषदीय स्कूल पहुंचीं तो उन्हें स्कूल में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निर्माण कार्य चलता मिला।
विज्ञापन
अमृत सरोवर पर भी काम चल रह रहा था। निर्धारित तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत संयुक्त सचिव जनपद में दो जुलाई को सभी ब्लाकों में वर्षा जल संचयन के तहत अमृत सरोवर व सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का निरीक्षण कर हकीकत देखेंगी।