{"_id":"5ff0acc38ebc3e3b8e1851a3","slug":"nine-samples-of-food-items-fail-notice-being-sent-farrukhabad-news-knp6036206176","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य पदार्थों के नौ नमूने फेल, व्यापारियों पर मुकदमे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य पदार्थों के नौ नमूने फेल, व्यापारियों पर मुकदमे की तैयारी
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के नौ नमूने फेल, भेजे जा रहे नोटिस
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अक्तूबर में चलाए गए अभियान में लिए गए नमूने जांच में फेल हो गए। जांच रिपोर्ट आने पर व्यापारियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए अक्तूबर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार, संतोष कुमार, बिजेंद्र कुमार व आशीष कुमार वर्मा ने अभियान चलाकर नमूने लिए थे। प्रयोगशाला में हुई जांच में नौ नमूने अधोमानक पाए गए। इसमें जीरागौर में मुस्तबीन की दुकान का बेसन, गंगानगर कालोनी में आनंद कुमार बाजपेई की दुकान का पनीर, खोया, रजलामई में प्रबल प्रताप सिंह की दुुकान की किशमिश, सेंट्रल जेल चौराहा स्थित धीरेंद्र सिंह कटियार की दुकान की किशमिश के नमूने शामिल है।
चांदपुर में बलवीर सिंह कटियार की दुकान का पैक मखाना, कचहरी रोड फतेहगढ़ में बृजकिशोर की दुकान का पैक काजू, कानपुर रोड फतेहगढ़ में ज्ञानेंद्र कुमार की दुकान का सिंघाड़े का आटा व अमृतपुर के गांव गांधी में मुनीश चंद्र की दुकान के पैक मुनक्का के नमूने फर्जी ब्रांड के मिले। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि खाद्य कारोबारियों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एडीएम (राजस्व) के न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।