फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nine cattle die due to illness

बीमारी की चपेट में नौ मवेशी मरे

Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nine cattle die due to illness
villager complained - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्लाक क्षेत्र के गांव कटिया में मुंहपका व खुरपका की चपेट में आकर दर्जनों की संख्या मवेशी बीमार हैं। इलाज न मिलने से अबतक नौ किसानों के कई जानवर मर चुके हैं। कई जानवर अभी भी बीमार हैं। मवेशी पालकों का कहना है कि पखवारे भर से ज्यादा समय से गांव में बीमारी फैली है। सूचना के बाद भी चिकित्सीय टीम अभी तक गांव नहीं पहुंची है। नजदीकी पशु चिकित्सालय में भी ताला पड़ा रहता है। मजबूरी में झोलाछाप से इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कायमगंज ब्लाक क्षेत्र के गांव कटिया निवासी नाजिम, सदरौल, धर्मेंद्र, संजय कुमार, विनोद कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि गांव में दो हफ्ते से ज्यादा समय से जानवरों में बीमारियां फैल रही हैं। पर अभी तक गांव में पशु चिकित्सा की टीम नहीं आई है। ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग पशुओं का इलाज कराने के लिए नजदीक गांव करनपुर में बने पशु चिकित्सालय जाते हैं तो पशु चिकित्साधिकारी नहीं मिलते हैं। अस्पताल के दूसरे कर्मचारी दवाएं उपलब्ध न होने की बात कहकर लौटा देते हैं। मजबूरी में झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। झोलाछाप भी मनमाने तरीके से दाम वसूलते हैं। वाहिद खां ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका बकरा बीमारी के चलते मर गया। तीन बकरे अभी भी बीमार हैं। फारुख शाह और तौफीक ने बताया कि उनके दो बकरे बीमारी से मर चुके हैं। फुरकान बाबू का कहना है कि उनके दो बकरों की बीमारी से मौत हो गई है। नबी का कहना है कि उनका एक बकरा बीमार है। गांव में कई किसानों के गाय, भैंस और बैल आदि जानवर बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
पशु चिकित्साधिकारी कायमगंज रमेशचंद्र सागर ने बताया कि पशु चिकित्सालय करनपुर में डॉक्टर अनिल कुमार की तैनाती है। वह इस समय गांवों में जानवरों का टीकाकरण करने में लगे हुए हैं। जल्द ही गांव में टीम भेजकर जानवरों का इलाज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed