फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Next time a secretary comes, take off your slippers and hit him...

Farrukhabad News: अगली बार कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो...

Mon, 05 Feb 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Next time a secretary comes, take off your slippers and hit him...
फर्रुखाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का अपनी ही पार्टी के सचिव व महासचिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। रविवार को कायमगंज स्थित लुईस के आवास पर हुई कार्यकर्ता संवाद की बैठक के दौरान वह कह रही हैं कि अगली बार कोई सचिव आए तो चप्पल उतारकर मारो...। इस बैठक का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन




कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने मोबाइल बंद कर लिया। प्रदेश सचिव इस संबंध में लुईस खुर्शीद से वार्ता करने की बात कह रहे हैं। रविवार को वायरल वीडियो में कांग्रेस की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद कार्यकर्ताओं के साथ हो रही बैठक में कह रही हैं कि एक बार प्रियंका गांधी ने हम लोगों को बुलाया। पूछा कि आपके क्षेत्र में क्या हो रहा है। हमने (लुईस) कहा आप बुरा न मानें तो एक बात कहें। मैंने क्षेत्र की गणित बता दी और कहा कि बताइए जब दिल्ली से कोई सचिव या कोई महासचिव फर्रुखाबाद आकर कहे कि सलमान खुर्शीद कौन है, लुईस खुर्शीद कौन हैं, तो हमें इस पर आपत्ति है। इसके बाद मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगली बार कोई सचिव यह कहे तो पहले प्रेस को बुलाइए और प्रेस के सामने अपना चप्पल उतारकर मारो।
विज्ञापन


इस संबंध में कांग्रेस की कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी से बात करने का प्रयास किया तो उनका नंबर नहीं लगा। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी अनूप वर्मा ने बताया कि बैठक में वह भी मौजूद थे। लुईस खुर्शीद ने कोई अभद्रता वाली टिप्पणी नहीं की। बस इतना ही कहा कि सलमान खुर्शीद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में एक हैं और कोई सचिव उनके बारे में पूछे तो वाकई में आश्चर्य की बात है। फिर भी वह इस संबंध में लुईस खुर्शीद से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने कहा कि मैंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अगर कोई सलमान खुर्शीद के बारे में अपशब्द कहे तो वह लोग उसका जवाब दें। वायरल वीडियो में चप्पल मारने की बात पर पूर्व विधायक चुप्पी साध गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed