फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Newly married woman's body found hanging, family members accused of murder

Farrukhabad News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body found hanging, family members accused of murder
नवाबगंज। गृहकलेश के चलते नवविवाहिता ने छत पर बने कमरे में कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर मारपीट का आराेप लगाते हुए ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कलौली महबुल्लापुर में नवविवाहिता शिवानी(22) का शव सोमवार को बंद कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पति शिवम खेत पर पानी लगाने गया था, जबकि सास सुशीला देवी सरकारी स्कूल में रसोइया का काम कर रही थीं। स्कूल बंद हाेने के बाद सास घर पहुंची। उन्होंने शिवानी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में देखने गई। उन्होंने कमरे में झांका तो शिवानी का शव लटकते मिला। कमरे का मंजर देखकर सुशीलादेवी की चीख निकल गई।
विज्ञापन

चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सुशीलादेवी ने घटना की सूचना पुत्र शिवम को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शिवानी के साथ मारपीट हो रही थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात भी शिवानी ने फोन पर मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर नायब तहसीलदार शनि कनौजिया की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया ससुर सतीशचंद्र सक्सेना को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed