{"_id":"678bec4abc8e0011510972cb","slug":"newcomer-dm-takes-charge-with-blessings-of-baba-neebakrori-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119774-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नवागंतुक डीएम ने बाबा नीबकरोरी का आशीर्वाद लेकर संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नवागंतुक डीएम ने बाबा नीबकरोरी का आशीर्वाद लेकर संभाला कार्यभार
Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
डीएम आशुतोष द्विवेदी।
- फोटो : डीएम आशुतोष द्विवेदी।
फर्रुखाबाद। नवागंतुक जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बाबा नीबकरोरी के दर्शन करने के बाद कोषागार पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से परिचय किया। उन्होंने कहा कि वह शासन के निर्देशों का पालन, योजनाओं का सही से क्रियान्वयन और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता होगी।
ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से स्थानांतरण पर आए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जिले में प्रवेश के बाद सबसे पहले मोहम्मदाबाद स्थित बाबा नीबकरोरी धाम में जाकर दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने फतेहगढ़ स्थित कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाला। अपने कार्यालय में कुर्सी संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में वह कुछ दिनों के लिए जनपद कन्नौज में एसडीएम पद पर तैनात रह चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेला रामनगरिया में जो व्यवस्थाओं में कमी रह गई है, उसे पूरा कराने का प्रयास करेंगे। शासन से निर्धारित समय में वह जनता से मिलेंगे। इसके साथ अधिकारियों की पूरी टीम के सहयोग से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएंगे। इससे एक ही शिकायत दोबारा न आए। आईजीआरएस की शिकायतें प्रमुखता से निस्तारित कराई जाएंगी। एक सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता होगी।