फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   New Vehicle Registration Series 304 Fancy Number Locks

Farrukhabad News: नई वाहन पंजीयन शृंखला के 304 फैंसी नंबर लॉक

Mon, 01 Dec 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
New Vehicle Registration Series 304 Fancy Number Locks
फर्रुखाबाद। एआरटीओ कार्यालय में निजी वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही सीरीज UP76AW समाप्त हो गई। इसके साथ ही इस सीरीज को औपचारिक रूप से लॉक कर दिया गया। नई पंजीयन शृंखला UP76AX को प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब जिले में नए पंजीकृत सभी निजी वाहनों को UP76AX सीरीज के नंबर आवंटित किए जाएंगे। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि पूर्व सीरीज 30 अगस्त 2025 को प्रारंभ हुई थी। इस अवधि में अधिकांश वाहन मालिकों ने अपनी पसंद के नंबरों का चयन कर लिया, जबकि 304 आकर्षक (फैंसी) पंजीयन नंबर शेष रह गए थे। नियमानुसार, सीरीज समाप्त होते ही बचे हुए सभी आकर्षक नंबरों को लॉक कर दिया गया है, यानी अब इनका आवंटन किसी को नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई सीरीज शुरू होने के साथ ही वाहन खरीदने वाले स्वामी अपने पसंदीदा फैंसी नंबर ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड होगी, जिससे नंबर चयन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed