{"_id":"5f2aab3b8ebc3e3d0b3d906d","slug":"new-panchayat-buildings-will-be-built-in-211-gram-panchayats-farrukhabad-news-knp5751075173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 211 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 211 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन
विज्ञापन
211 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन
फर्रुखाबाद। जिले की 211 ग्राम पंचायतों को नए पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों के चिह्नांकन के बाद इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। इससे शीघ्र ही निर्माण शुरू हो जाएगा। पंचायत भवनों की 10 से 20 लाख रुपये तक लागत निर्धारित की गई है।
जनपद में 600 ग्राम पंचायतें हैं। नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से छह ग्राम पंचायतें इसमें जोड़ी गई हैं। इससे 594 ग्राम पंचायतें शेष हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के निर्देश होने के चलते सर्वे किया गया। इसमें 211 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गईं। इनके निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। छोटी ग्राम पंचायतों में तीन कमरों के पंचायत भवन बनेंगे।
इसकी 10 लाख रुपये लागत निर्धारित की गई है। मध्यम श्रेणी की ग्राम पंचायत में चार कमरे के पंचायत भवन पर 13 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि बड़ी ग्राम पंचायतों में 8 कमरों का पंचायत भवन बनवाया जाएगा। इसके लिए 20 लाख रुपये तक लागत तय की गई है। पंचायत भवनों का निर्माण राज्य वित्त, 14वें वित्त और मनरेगा कनवर्जेंस से कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने पर जोर है। छोटी ग्राम पंचायतों में निर्माण पर सर्वाधिक मनरेगा कनवर्जेंस से धनराशि खर्च होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अलग-अलग मदों के इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अनुमति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।