फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   New Panchayat buildings will be built in 211 gram panchayats

जिले की 211 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन

Wed, 05 Aug 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
New Panchayat buildings will be built in 211 gram panchayats
211 ग्राम पंचायतों में बनेंगे नए पंचायत भवन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिले की 211 ग्राम पंचायतों को नए पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायतों के चिह्नांकन के बाद इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। इससे शीघ्र ही निर्माण शुरू हो जाएगा। पंचायत भवनों की 10 से 20 लाख रुपये तक लागत निर्धारित की गई है।
जनपद में 600 ग्राम पंचायतें हैं। नवाबगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से छह ग्राम पंचायतें इसमें जोड़ी गई हैं। इससे 594 ग्राम पंचायतें शेष हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के निर्देश होने के चलते सर्वे किया गया। इसमें 211 ग्राम पंचायतें चिह्नित की गईं। इनके निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। छोटी ग्राम पंचायतों में तीन कमरों के पंचायत भवन बनेंगे।
विज्ञापन

इसकी 10 लाख रुपये लागत निर्धारित की गई है। मध्यम श्रेणी की ग्राम पंचायत में चार कमरे के पंचायत भवन पर 13 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि बड़ी ग्राम पंचायतों में 8 कमरों का पंचायत भवन बनवाया जाएगा। इसके लिए 20 लाख रुपये तक लागत तय की गई है। पंचायत भवनों का निर्माण राज्य वित्त, 14वें वित्त और मनरेगा कनवर्जेंस से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रवासी मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार देने पर जोर है। छोटी ग्राम पंचायतों में निर्माण पर सर्वाधिक मनरेगा कनवर्जेंस से धनराशि खर्च होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अमित कुमार त्यागी ने बताया कि पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अलग-अलग मदों के इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अनुमति के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed