फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   New members will BJP worker

नए सदस्यों को कार्यकर्ता बनाएगी भाजपा

Wed, 06 May 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 06 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
New members will BJP worker
मिस्ड काल से सदस्य बने लोगों को भाजपा क ार्यकर्ता बनाएगी। इसके लिए 26 मई
विज्ञापन
से 10 जून तक बूथों पर अभियान चलेगा। इसको लेकर बुधवार को आवास विकास कालोनी में मंडल अध्यक्षों और संपर्क प्रमुखों की एक दिन की कार्यशाला हुई।
भाजपा ने टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल से सदस्य बनाने का 1 नवंबर से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया था। इस दौरान बने

सदस्यों को कार्यकर्ता बनाने को अब महासंपर्क अभियान चलेगा। इसके लिए 15 मई से 22 मई तक मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 24 मई से संपर्क अभियान शुरू होगा। 26 मई से 10 जून तक बूथों पर संपर्क किया जाएगा। 15 जून से 30 जून तक सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलेगा। 1 जुलाई से समूह संपर्क अभियान चलना है। संपर्क करने वाले अभियान के दौरान जनता के प्रश्न एवं सुझाव लेकर आएंगे। ये केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी लोगों की बताएंगे।

बुधवार को ब्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन में एक दिन की कार्यशाला हुई। पार्टी की प्रदेश महामंत्री व फर्रुखाबाद में अभियान की प्रवासी प्रभारी नीलिमा कटियार ने कहा कि कार्यकर्ता बनाने के लिए सदस्यों को घर-घर जाना होगा। लोगों को पार्टी से जोड़ने को आधुनिक पद्धति अपनाई गई है। कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल से देश उन्नति की दिशा में बढ़ेगा।
पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि संपर्क अभियान के लिए नए टोल फ्री नंबर पर कॉल करनी होगी। क्षेत्रीय महामंत्री

सत्यपाल सिंह, डा. भूदेव राजपूत, दिनेश कटियार ने भी संबोधित किया। चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डा. रजनी सरीन, मिथलेश अग्रवाल, कुलदीप गंगवार, प्रांशुदत्त द्विवेदी, राजीव कुमार सिंह, विमल कटियार, प्रदीप सक्सेना, रूपेश गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, रामवीर शुक्ला, दिलीप भारद्वाज, रमा कनौजिया, सुमन राठौर, ममता सक्सेना, मीरा सिंह भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed