{"_id":"5f86cfb5de6859ea13bb635e710fe518","slug":"never-run-without-a-helmet-fitted-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट लगाए वाहन न चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट लगाए वाहन न चलाएं
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनहरी मस्जिद में हुई मजलिस में बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने से आगाह किया गया। बरेली से आए मौलाना शैफ अली जैदी ने कहा हेलमेट लगाने से सुरक्षा का अहसास होता है। उन्होंने अमर उजाला के हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं अभियान को सार्थक पहल बताते हुए सराहा।
शुक्रवार को सुनहरी मस्जिद में मजलिस के दौरान बरेली से आए मौलाना शैफ अली जैदी ने लोगों से दुपहिया वाहन चलाने से पहले हेलमेट पहनने की दरख्वास्त की।
उन्होने कहा युवा फैशन के चक्कर में तेज रफ्तार से वाहन सड़कों पर दौड़ाते हैं। इससे हादसों में काफी इजाफा हुआ है। उन्होने कहा परिवार के लोग वाहन चलाने से पहले अपने बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए जरूर कहें।
मौलाना ने कहा जो अपनी हिफाजत नहीं कर सकता, उसकी हिफाजत खुदा भी नहीं करता है। नावेद अल्वी, सलीम अल्वी, मुमताज हुसैन, आफताब हुसैन, अरशद हुसैन, नबाव उरूज हुसैन, सलीम हैदर, ताहिर हुसैन, शादाब जैदी, शावेज अल्वी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मरहूम कांग्रेसी नेता कनीज फातिमा को के लिए दुआ की गई।