{"_id":"b2d8e4728399682d28b2895dc546cb2a","slug":"neither-security-guards-in-schools-nor-home-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में सुरक्षा को सिपाही न होमगार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में सुरक्षा को सिपाही न होमगार्ड
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 04 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना भर्ती के लिए आने वाले युवकों को कालेजों की बदइंतजामियों से दिक्कतों
विज्ञापन
का सामना करना पड़ा। कहीं शौचालय की रही तो कहीं अलाव ही नहीं जले।
कालेजों में सुरक्षा को सिपाही और होमगार्ड तक तैनात नहीं किए गए।
सेना रैली को आने वाले युवकों को ठहराने के लिए जिला प्रशासन ने आठ स्कूल अधिकृत किए हैं। राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ और एमआईसी में सबसे ज्यादा युवक ठहरने पहुंचे। एमआईसी में अस्थायी शौचालय नहीं बने। स्थायी शौचालयाें में ताला पड़ा था। इससे इन्हाेंने हंगामा किया।
सुलभ शौचालय में इनसे 10 रु पये वसूले गए। कालेजाें के कमरे न खोलने पर इन्हें बरामदे में रात काटनी पड़ी। अलाव का भी इंतजाम नहीं किया गया था। स्कूलों में सुरक्षा को जिला प्रशासन की ओर से पुलिस व होमगार्ड को नहीं लगाया गया।
अधिकृत स्कूल शौचालयों की संख्या
महाराजा हरिश्चद्र डिग्री कालेज 5
राजकीय इंटर कालेज फतेहगढ़ 32
जनता इंटर कालेज फतेहगढ़ 7
एमआईसी फतेहगढ़ निल
केआर रस्तोगी इंटर कालेज 5
क्रिश्चियन इंटर कालेज फर्रुखाबाद 10
स्वामी रामानंद बालक व बालिका 16
मुख्य मार्ग पर तैनात रहा पुलिस बल
फर्रुखाबाद। सेना भर्ती रैली में आने वाले युवक मुख्य मार्ग पर लोगों से अभद्रता न करें। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है। रविवार को आने वाले युवकों को पुलिस ने स्कूलों में पहुंचाया और इनको विवाद न करने की चेतावनी दी।