फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Neither campaign invoices, polythene are sold openly

अभियान न चालान, पॉलिथीन बिक रही खुलेआम

Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Neither campaign invoices, polythene are sold openly
फर्रुखाबाद। पॉलिथीन का प्रतिबंध शहर में बेअसर है। दुकानदार खुलआम पॉलिथीन में सामान को बेच रहे हैं, ग्राहकों को भी कोई परहेज नहीं। हाकिमों को पॉलिथीन पर प्रतिबंध को लागू कराने की फुर्सत नहीं है। 31 जनवरी से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा है। अभी तक किसी दुकानदार का चालान नहीं हुआ। न ही कोई अभियान चला। इससे खरीददार और बेचने वाले दोनों बेफिक्र हैं। शहर की तरह ही मेला रामनगरिया में भी पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बैनर तो लगे हैं लेकिन चेतावनी का असर कोई नहीं है। यहां रोज बड़े पैमाने पर पॉलिथीन खप रही है।  
विज्ञापन


हकीकत बयान करतीं तस्वीरें
 रविवार को अमर उजाला ने शहर में पॉलिथीन बिक्री की पड़ताल की। किराना बाजार में लोग पॉलिथीन में सामान ले जाते दिखे। इनकी तस्वीरें कैमरे ने कैद कर लीं। मंदिरों में भी पॉलिथीन में लोग पूजा का सामान ले जाते दिखे। गंगा में राख को भी श्रद्धालु पॉलिथीन में भरकर गंगा में फेंकते रहे।
विज्ञापन


क्या कहते जिम्मेदार

पॉलिथीन की बिक्र ी रोकने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट नामित हैं। उनसे जानकारी की जाएगी। अभियान नहीं चला है तो चलाया जाएगा। प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं बिकने दी जाएगी। - मनोज सिंघल, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलिथीन में सामान की बिक्री बंद है। अगर शहर में कोई चोरी छिपे पॉलिथीन या इसमें सामान बेच रहा है तो कार्रवाई की जाएगी। रामनगरिया मेले में भी पॉलिथीन नहीं बिकने दी जाएगी। - शिवबहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट


पॉलीथिन की खरीद फरोख्त को लेकर अभी तक कोई चालान नहीं हुआ है। सोमवार को पुलिस अभियान चलाएगी। कहीं पॉलीथिन की बिक्री होती मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
योगेश कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed