फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Neighbor's house collapses due to water filling

बेसमेंट में पानी भरने से पड़ोसी का मकान जमींदोज

Sun, 26 Jul 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Neighbor's house collapses due to water filling
मदारबाड़ी मोहल्ले में मकान गिरने के बाद खुले आसमान के नीचे खड़ा पीड़ित परिवार। - फोटो : FARRUKHABAD
बेसमेंट में पानी भरने से पड़ोसी का मकान गिरा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नियमों को ताक पर रखकर खोदे गए बेसमेंट में जलभराव के चलते एक गरीब का मकान गिर गया। गनीमत रही कि वृद्धा, तीन बच्चों समेत परिवार के दस लोग बाल-बाल बच गए। आधी रात में दुर्घटना होने से पूरा सामान मलबे में दब गया। आसपास के पांच मकानों में दरारें पड़ गई हैं।
शहर के मोहल्ला मदारबाड़ी में एक 12 फीट गहरा बेसमेंट खोदा गया है। एक महीने से इसमें काम चल रहा है। मानकों की अनदेखी से शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में पूरा बेसमेंट भर गया। पड़ोसी शमशुद्दीन पुत्र शाहबुद्दीन की मां नफीसन आंगन में सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे आवाज सुनकर जागीं तो घर की दीवार गिरती दिखी।
विज्ञापन

उनके शोर मचाने पर कमरे में सो रहे शमशुद्दीन, उसकी पत्नी रुखसाना, दूसरा बेटा नसरुद्दीन और उसकी पत्नी सादमा, तीसरा बेटा कमरुद्दीन, उसकी पत्नी फूलवानों और शमशुद्दीन के पुत्र आयान (7), अरमान (1), पुत्री शबनम (5) घर से बाहर भागे। दस मिनट में पूरा मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। इसके अलावा पड़ोसी रिंकू हैदर समेत आसपास के पांच मकानों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। परिवार के लोगों ने रात जागकर गुजारी। शमशुद्दीन ने बताया कि इतना भी मौका न मिला कि कुछ भी निकाल पाता। सब कुछ दब गया। वैसे भी गरीबी के चलते रोटी को मशक्कत करनी पड़ रही थी। अब तो दो वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल है। आईटीआई चौकी प्रभारी रवेंद्र नाथ ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। वह इस मामले को दिखवाएंगे। दोषी पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed