फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Negligence in providing breakfast, order for suspension of Chief Pharmacist

Farrukhabad News: नाश्ता देने में लापरवाही, चीफ फार्मासिस्ट के निलंबन का आदेश

Wed, 07 Feb 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in providing breakfast, order for suspension of Chief Pharmacist
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। पुरुष अस्पताल में मरीजों को नाश्ता व खाना में देरी पर प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट को निलंबित कर इमरजेंसी की स्टाफ नर्स पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। ऑक्सीजन लेबल चेक कराने पर मॉनिटर खराब मिला। फार्मासिस्ट और ईएमओ को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लोहिया पुरुष अस्पताल की ओपीडी पहुंचे। पर्चा काउंटर देखने के बाद नेत्र विभाग में पहुंचे। वहां से दंतरोग विशेषज्ञ के कमरे में गए तो डॉ. श्रेय खंडूजा फोन पर बात करते मिले। डीएम ने फटकार लगाई। अन्य डॉक्टर अपने कमरों में बैठे मिले।
विज्ञापन

डीएम ने इमरजेंसी में मॉनिटर से खुद का ऑक्सीजन लेवल चेक कराया, तो सेंसर खराब मिला। इस पर फार्मासिस्ट सचींद्र द्विवेदी व ईएमओ डॉ. आकाश बंसल को चेतावनी दी। डीएम ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लाल सराय की प्रीति से भोजन के बारे में पूछा। बताया गया कि उसे नाश्ता तक नहीं मिला था। इस पर भोजन प्रभारी को तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीएमएस से नाराजगी जताकर बुलाने के लिए कहा। फार्मासिस्ट मुकेश दीक्षित का फोन रिसीव न होने पर निलंबित करने और स्टाफ नर्स यज्ञेश कुमारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।
पंखे गंदे मिलने पर सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त को चेतावनी दी। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त, डॉ. कैलाश दुल्हानी आदि मौजूद रहे।

--------
पीकू वार्ड के मॉनिटर से चल रहा काम
इमरजेंसी के अधिकतर मॉनिटर खराब हैं। इसके बावजूद नए मॉनिटर की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कुछ दिन पहले सीएमएस ने पीकू वार्ड से तीन मॉनिटर निकलवाकर इमरजेंसी में लगवा दिए थे। वह भी सही से काम नहीं कर रहे हैं। ईएमओ डॉ. आकाश बंसल ने सभी मॉनिटरों की जांच कर सही कराने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed