{"_id":"6768432327fac3dbcc01ee43","slug":"needle-of-suspicion-on-close-ones-four-including-woman-detained-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-118905-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शक की सुई करीबियों पर, महिला समेत चार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शक की सुई करीबियों पर, महिला समेत चार हिरासत में
विज्ञापन
नवाबगंज। आलू की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने गांव चंदनी निवासी पुत्तन (68) का शव शनिवार को उनके खेत से बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग की गर्दन में बुलेट फंसी मिली थी। इसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी।
शव मिलने पर मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी सूचना में जंगली जानवर के हमले से पिता की मौत होने की बात बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले में बुलेट फंसी होने की जानकारी के बाद पुलिस करीबियों को संदिग्ध मानकर जानकारी जुटाने में लगी है। सीडीआर की मदद से पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पुत्रवधू और तीन भतीजों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस सूत्रों की माने तो घटना के खुलासे में किसी नजदीकी के हत्या में शामिल होने का शक जताया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने थाने पहुंचकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि हत्या के मामले में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।