फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Need to purify the mind to become religious - dalai lama

धार्मिक बनने के लिए मन को शुद्ध करने की जरूरत

Tue, 04 Dec 2018 11:28 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 04 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Need to purify the mind to become religious - dalai lama
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
धार्मिक बनने के लिए मन को शुद्ध करने की आवश्यकता है। मन तभी शुद्ध होगा, जब उसे परीक्षित कर लेंगे। हम अपने अंदर के गलत विचारों को नष्ट कर बोधित्व को प्राप्त कर सकते हैं। ये बातें बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने धम्म प्रवचन के दौरान कही।  
विज्ञापन


वाईबीएस सेंटर राजघाट मैनपुरी में चल रहे धम्म प्रवचन समारोह के दूसरे दिन मंगलवार को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने कहा कि क्रोध को नष्ट करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। परीक्षित करने से स्वयं के साथ ही दूसरों का भी कल्याण होता है। मनुष्य अपने मन व चित्त को परिशुद्ध कर ईर्ष्या, बैर और क्रोध को निकाल दें। चित्त को परिशुद्ध करते समय प्रज्ञा की जरूरत होती है। सुख की प्राप्ति के लिए मन को शुद्ध करना जरूरी है। मन के कर्म ही मनुष्य को जीवन में आगे और पीछे ले जाते हैं।
विज्ञापन


दलाई लामा ने कहा कि पाली परंपरा के अनुसार, ध्यान-साधना से मन को परिशुद्ध कर सकते हैं। अज्ञानता काटने के लिए प्रज्ञारूपी तलवार जरूरी है। आप चाहें किसी भी धर्म के लोग हों लेकिन मन का शुद्धीकरण आवश्यक है। क्लेश को खत्म करने के लिए मेहनत की जरूरत है। अच्छे कर्म से ही मानव जीवन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाई लामा ने कहा कि बुद्धत्व को प्राप्त करने के लिए दस अध्याय (ग्रंथ) और पांच मार्ग हैं और बुद्धत्व तभी प्राप्त होगा, जब आप चिंतन व मनन करेंगे। भगवान बुद्ध ने भी बोधचित्त को ही कल्याण माना है। परहित की भावना से ही सुख-समृद्धि आएगी।


दलाई लामा के प्रवचनों का हिंदी में अनुवाद कैलाशचंद्र शाक्य ने किया। प्रवचन समापन के बाद डॉ. नवल किशोर शाक्य ने आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया। यूथ बुद्धिष्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र बौद्ध, कैप्टन प्रभात शाक्य, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, संजय सोमवंशी और सुब्रत शाक्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed