फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   NCC cadets gave C certificate examination in MIC

एमआईसी में एनसीसी कैडेट्स ने दी सी सर्टिफिकेट परीक्षा

Sun, 18 Oct 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets gave C certificate examination in MIC
म्युनिसिपल इंटर कालेज फतेहगढ़ में एनसीसी सी प्रमाण पत्र की परीक्षा को हथियार पकड़ने की जानकारी ? - फोटो : FARRUKHABAD
एमआईसी में एनसीसी कैडेट्स ने दी सी सर्टिफिकेट परीक्षा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में रविवार को एनसीसी सी सर्टिफिकेट की परीक्षा हुई। 120 कैडेट परीक्षा में शामिल हुए। सात ने पेपर नहीं दिया।
एनसीसी सी सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए एमआईसी में सुबह से कैडेट्स की लाइन लग गयी। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर ने कोविड-19 के नियमानुसार थर्मल स्कैनिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया।
विज्ञापन

12 यूपी बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल राजीव नेगी, 4 गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल सुरेंद्र सिंह गिल व 9 यूपी बटालियन के एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सिंह की निगरानी में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। कक्षों में 10 से 15 कैडेट्स सामाजिक दूरी के साथ बैठाए गए। परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल में ड्रिल, परेड, एफसीबीसी, मैप रीडिंग, वेपन ट्रेनिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 गर्ल्स की एनसीसी की पंजीकृत 67 गर्ल्स कैडेट्स में तीन ने परीक्षा छोड़ दी। 12 यूपी बटालियन एनसीसी के पंजीकृत 127 में सात कैडेट्स गैरहाजिर रहे। परीक्षा मार्च में होनी थी। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर मेजर केके सिंह, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा, 12 यूपी बटालियन के सूबेदार मनोज कुमार, सूबेदार जयकुमार राठी, हवलदार योगेंद्र, महेंद्र, अजय, 4 गर्ल्स बटालियन के सूबेदार मेजर दिलीप सिंह, सूबेदार नरेंद्र, हवलदार कुलदीप, जीसीआई सची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed