फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   naukri ka jhansha deker thagi

युवक ने एसपी के साथ अपनी फोटो दिखाकर नौकरी झांसा देकर हजारों ठगे

Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
naukri ka jhansha deker thagi
फर्रुखाबाद। युवक ने एसपी के साथ अपनी फोटो दिखाकर चार लोगों को नगर पालिका में संविदा पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर साठ हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने शुुक्रवार को युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसामंडी निवासी विकास चौधरी, प्रमोद कुमार, रेखा सैनी, सोनम ने शुक्रवार की शाम मोहल्ला नवदिया के एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। इसमें बताया कि युवक ने एसपी डॉक्टर अनिल मिश्र के साथ खड़े हुए अपने कई फोटो दिखाए। उसने कहा कि जनपद के अधिकारियों से उसकी अच्छी पहचान है। वह नगर पालिका में संविदा पर नौकरी लगवा देगा। इस पर सभी लोगों को विश्वास हो गया। युवक ने एक आदमी की नौकरी लगवाने के नाम पर 15 हजार रुपये की मांग की। इस पर चारों लोगों ने नौ माह पहले साठ हजार रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगी। युवक ने हम लोगों से बात करना भी बंद कर दिया। बुधवार को युवक से रुपये वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने लगा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि फोटो कहां खिंचवाई गईं। इसके बारे में वह अनजान हैं। पुलिस जांच कर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed