फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   nalkoop

आईटीआई का नलकूप चालू, लोगों को राहत

Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
nalkoop
फर्रुखाबाद। गुरुवार देर रात फुंकी दो नलकूपों की मोटरों में से एक को चालू कर दिया गया। इससे चार मोहल्लों के करीब एक हजार लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दूसरी मोटर चालू न हो पाने से ऊंचे इलाकों में बसे मोहल्लों के एक हजार घरों में जल संकट अभी बरकरार है।
विज्ञापन

गुरुवार देर रात शहर के आईटीआई चौराहा और फतेहगढ़ के नरेंद्र सरीन स्कूल परिसर में लगे नलकूपों की मोटरें फुंक गई थीं। इससे करीब दो हजार घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया था। रविवार दोपहर आईटीआई चौराहे पर लगे नलकूप की मोटर चालू कर दी गई। इससे आसपास के काली देवी, मदारबाड़ी, छेदा चूरनवाली गली समेत चार मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई। चौथे दिन घरों में पानी पहुंचने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, फतेहगढ़ नगर के नरेंद्र सरीन स्कूल परिसर में लगे नलकूप की मरम्मत चल रही है। हालांकि इस नलकूप की सप्लाई ओवरहेड टैंक से होती है। फिलहाल ओवरहेड टैंक में तीन नलकूप चलाए जा रहे हैं। एक नलकूप कम होने से घरों में पानी कम प्रेशर से पहुंच रहा है। ऊंचे मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे करीब एक हजार घरों के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से यह दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed