{"_id":"5f9c06948ebc3e9bd17d966a","slug":"nala-machharatta-nakhas-road-interlock-brick-to-be-laid-on-stone-ballast-farrukhabad-news-knp5913612153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला मछरट्टा-नखास रोड पर पत्थर की गिट्टी पर बिछेगी इंटरलॉक ब्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला मछरट्टा-नखास रोड पर पत्थर की गिट्टी पर बिछेगी इंटरलॉक ब्रिक
विज्ञापन
नाला मछरछट्टा में लोगों से बातचीत करते पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल।
- फोटो : FARRUKHABAD
नाला मछरट्टा-नखास रोड : पत्थर की गिट्टी पर बिछेगी इंटरलॉक ब्रिक
फर्रुखाबाद। पालिकाध्यक्ष के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से बातचीत के बाद नाला मछरट्टा से नखास चौकी तक इंटरलॉक ब्रिक बिछाने की सहमति बन गई है। इससे अब रोड का निर्माण होना तय माना जा रहा है।
नाला मछरट्टा हनुमान मंदिर से नखास चौकी तक जर्जर रोड निर्माण को पिछले महीने निविदा पास हुई थी। ठेकेदार रोड डलवाने पहुंचा, तो मोहल्ले के लोगों ने सभासद के साथ पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया था। इस पर जेई, सभासद, युवा व्यापारी नेताओं में काफी नोकझोंक भी हुई थी। लोगों की मांग थी कि इस मार्ग पर लोड वाहनों का ज्यादा निकलना होता है।
लिहाजा सीसी रोड डलवाई जाए। शुक्रवार दोपहर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने विरोध करने वालों से बातचीत की। आम सहमति पर तय हुआ कि अब ईंट की गिट्टी की बजाय पत्थर की गिट्टी डाली जाएगी। उसके ऊपर इंटरलॉक ब्रिक बिछाई जाएगी। इस दौरान ईओ रविंद्र कुमार, सभासद, ठेकेदार समेत मोहल्ले को लोग मौजूद रहे।