{"_id":"6276c6ba9e45ad293e66f5e7","slug":"nadi-balak-shav-farrukhabad-news-knp6955032189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे छात्र का दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे छात्र का दूसरे दिन मिला शव
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा में डूबे बालक का शव दूसरे दिन तीन किमी दूर उतराता मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को नाव से निकालकर घर ले गए। बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
थानाक्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी मनोज उर्फ इतवारी का 13 वर्षीय पुत्र गजेंद्र उर्फ गोलू गांव के विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ता था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गोलू पड़ोस के बच्चों के साथ जानवरों को चराने के लिए गंगा किनारे गया था। शाम करीब छह बजे नहाते समय गोलू अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद साथी भाग गए।
देर शाम तक जब गोलू घर नहीं पहुंचा तो पिता खोजबीन करने पहुंचे। गंगा किनारे गोलू के भीगे हुए कपड़े रखे देख मनोज ने उसके डूबने की आशंका जताई। ग्रामीणों के साथ रात में ही गंगा में पुत्र की तलाश शुरू की। घंटों खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था। शनिवार सुबह करीब सात बजे भोजपुर से करीब तीन किमी दूर स्थित धारानगला गांव में लोगों ने गंगा में गोलू का शव उतराता देखा तो फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन नाव से धारा नगला पहुंचे और शव घर ले आए। सूचना पर पहुंचे दरोगा अमित यादव ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। घाट पर ही अंतिम संस्कार किया गया। मां रीना देवी व भाई धर्मेंद्र, पुष्पेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है।