फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Nabi gave the path of righteousness

रंगीनियों में नहीं भटकते नबी के रस्ते पर चलने वाले

Sat, 20 Feb 2021 05:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Nabi gave the path of righteousness
तकरीर करते मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी। - फोटो : FARRUKHABAD
नबी ने दी नेकी की राह पर चलने वाले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मौलाना शमशाद अहमद चतुर्वेदी ने कहा कि नबी के बताए रास्ते पर चलने वाले कभी दुनिया की रंगीनियों में नहीं भटकते। नबी ने हर किसी को नेक की राह पर चलने की शिक्षा दी है। उन्होंने युवाओं से अच्छे रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि भाईचारा ही ऊंचाई पर ले जा सकता है।
शहर के मोहल्ला तकिया नशरत शाह स्थित मदरसा जामे उलूम में शनिवार को हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह की छठी का कुल हुआ। इसमें मौलाना शमशाद अहमद ने कहा कि नबी ने दुनिया को अच्छा रास्ता दिखाया। समाज में जो रंगीनियां बढ़ रही हैं, वह ठीक नहीं हैं। कहा कि अल्लाह के वलियों की मजारों पर हमेशा रहमत बरसती है। कुल के बाद नातख्वानी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

मौलाना तनवीर रजा ने नात पढ़ी- गर इशारा करेंगे मेरे मुस्तफा तो टूटा चांद भी वापस चला आएगा। मौलाना जैनुल आबदीन ने सुनाया- पाक में पड़ी अंगूठी लेकर आए हैं नगीना छोड़ आए हैं, बहुत पछता रहे हैं मदीना छोड़ आए हैं। एजाज नूरी कहा कि अल्लाह के रसूल ने कुरान के पैगाम से दुनिया को अच्छा बना दिया। गुमराही के दलदल से निकालकर लोगों को अल्लाह की बंदगी का सबक दिया। हाजी अहमद अंसारी, खुर्शीद खान, रफी अहमद, मकबूल अंसारी, हाजी नफीस मोहम्मद, हाजी अनीस एडवोकेट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed