{"_id":"63e22a6b91d4697d27799c23","slug":"na-farrukhabad-news-c-12-1-70664-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेएसएम ने पिंक इलेवन को 25 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेएसएम ने पिंक इलेवन को 25 रनों से हराया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जेएसएम स्कूल की टीम ने पिंक इलेवन को 25 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया है। 28 रन बनाकर चार विकेट लेने वाले अर्पित दुबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मंगलवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए क्रिकेट मैच में पिंक इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। जेएसएम स्कूल की टीम 18.5 ओवरों में 118 रनों पर आउट हो गई। अभय प्रताप ने 14, तरुन ने 18 रनों का योगदान किया। पिंक इलेवन की ओर से अर्पित दुबे ने 4, अभिषेक तिवारी ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंक इलेवन की टीम 21.3 ओवरों में 93 रन ही बना सकी। अर्पित दुबे ने 28, ओम दीक्षित ने 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। जेएसएम की ओर से जय और शहबाज ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
गेंद और बल्ले से कमाल करने वाले अर्पित दुबे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टेडियम के क्रिकेट कोच अमिताभ पान ने दिया। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी और प्रमोद शुक्ला ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी जेपी सिंह ने निभाई। मैच के दौरान अहमद अल्वी, मयंक दुबे, गंगाराम शुक्ला, विनीत, विनोद आदि मौजूद रहे।