{"_id":"648cb52702096f3e000cff44","slug":"my-car-showroom-and-workshop-sealed-in-illegal-construction-farrukhabad-news-c-12-1-289931-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अवैध निर्माण में माई कार का शोरूम व वर्कशॉप सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अवैध निर्माण में माई कार का शोरूम व वर्कशॉप सील
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना नक्शा भवन निर्माण कराने के मामले में शुक्रवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट ने माई कार शोरूम व वर्कशॉप सील करा दिया। इससे मरम्मत को आईं व नई कारें भी अंदर बंद हो गईं। प्रबंधक के मोहलत मांगने पर बाहर का गेट सील नहीं किया गया।
इटावा-बरेली हाईवे पर नेकपुर स्थित माई कार शोरूम का भवन बिना नक्शा के ही बना है। इसका भू-परिवर्तन भी नहीं कराया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से कई बार नोटिस भेजे गए। इसके बावजूद न तो भवन का नक्शा पास कराया गया और न ही भू-परिवर्तन कराया गया। पिछले माह सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन सील करने से पहले नोटिस देकर एक सप्ताह में भवन खाली करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन शोरूम जस का तस चलता रहा। शुक्रवार शाम सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, विनियमित क्षेत्र के जेई दीपेेंद्र कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने भवन सील करने के आदेश दिए।
शोरूम मैनेजर रामनिवास शर्मा ने मोहलत देने का अनुरोध किया। कहा कि शोरूम सील होने से उनके 100 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। वर्कशॉप में तो मरम्मत के लिए करीब 30 कारें भी खड़ी हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह बात तो भवन स्वामी से कहना चाहिए। आखिरकार सिटी मजिस्ट्रेट ने शोरूम, वर्कशाप और गार्ड रूम में ताला लगवाकर सील करा दिया। मैनेजर के ज्यादा अनुरोध करने पर बाहर का गेट खोल दिया गया। कहा कि यहां पर कर्मचारियों के साथ बैठकर अपने ग्राहकों को समझा सकते हो। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि अवैध निर्माण में भवन सील किया गया है।