फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mutual agreement in fight between Gangeshwarnath temple and Mahant of Juna Akhara

Farrukhabad News: गंगेश्वरनाथ मंदिर व जूना अखाड़ा के महंत में मारपीट में आपसी समझौता

Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mutual agreement in fight between Gangeshwarnath temple and Mahant of Juna Akhara
फर्रुखाबाद। श्रीपंचदास नाम जूना अखाड़ा के महंत और छिबरामऊ गंगेश्वर नाथ मंदिर के संतों में हुई मारपीट की घटना में समझौता हो गया। दोनों पक्षों में सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई।इस दौरान गंगेश्वर नाथ अखाड़े के यज्ञ का न्योता जूना अखाड़े ने स्वीकार किया।
विज्ञापन

मंगलवार को श्री पंचदस जूना अखाड़ा के महंत सत्यगिरी के अखाड़े में एक उत्पात करने वाले संत की शिकायत करने आए कन्नौज के छिबरामऊ स्थित प्रसिद्ध गंगेश्वर नाथ मंदिर के संतों में मारपीट हो गई थी। महंत पर हमले की सूचना पर पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर पुलिस तीन संतों समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया था। हिरासत में लिए संतों को भी काफी चोटें आई थीं। रात में ही दोनों पक्षों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

संतों में विवाद को खत्म कराने में शहर के समाजसेवी गिरिराज दुबे, गंगेश्वर नाथ मंदिर के महंत प्रेम गिरी अशोक बाबा आदि लोगों ने प्रयास शुरू किए। इसके बाद जूना अखाड़े के महंत को यज्ञ में आहुति देने का न्योता दिया, तो उन्होंने स्वीकार कर लिया। जूना अखाड़े में महंत और गंगेश्वर नाथ मंदिर के महंत प्रेम गिरी के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। मेला प्रभारी संजय राय ने बताया कि दो मामलों में समझौता होने की बात सामने आई है, लेकिन लिखित में पत्र नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
लापता मैनपुरी की किशोरी के डूबने की आशंका


फर्रुखाबाद। मैनपुरी जिले के थाना थाना कुर्रा के गांव चंदनपुर दिनेश की पुत्री रीता (17) अपने भाई गोविंद व अन्य लोगों साथ गंगा स्नान करने को आई थी। सुबह करीब चार बजे गंगा स्नान करने के लिए गोविंद चला गया। उसके बाद रीता गंगा स्नान करने गई। गंगा स्नान करने के बाद वह वापस नहीं लौटी। जिसकी सूचना पेंटून चौकी प्रभारी को दी गई, लेकिन किसी ने ढूंढने का प्रयास नहीं किया है। थाना मेला प्रभारी संजय राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। गंगा में डूबने की आशंका जताई है। (संवाद)
------------
किसान यूनियन के कैंप में लगी आग

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में कोतवाली के पास भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कैंप में भंडारे के लिए खाना बन रहा था। उसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने लगी। पाइप में आग लगने से पांडाल का कपड़ा जलने लगा। सूचना पर पहुंचे फायर स्टेशन प्रभारी बीएल यादव दोनों गाड़ियों से आग बुझा दी। इससे कोई खास नुकसान होने से बच गया। (संवाद)
-----------
अचानक बंद हो गई दमकल
आग बुझाने के बाद चालकों ने गाड़ियां अपने कैंप में ले जाने के लिए स्टार्ट की। इसमें एक गाड़ी काफी देर प्रयास के बाद भी चालू नहीं हुई। इसके बाद उसमें धक्का लगाना पड़ा। तब गाड़ी अपने कैंप में पहुंच सकी।

------------
एएसपी करते रहे कल्पवास, होती रही मारपीट
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया क्षेत्र दुर्वासा के पास एक माह के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह राउटी लगाकर कल्पवास कर रहे थे। यहीं से मेला की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर बनाए हुए थे। कई बार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मेला रामनगरिया थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद भी पुलिस सुस्त बनी रही। वाहन स्टैंड, मनोरंजन क्षेत्र, कैलाश सेवा संस्थान के अध्यक्ष, जूना अखाड़ा के महंत से मारपीट की घटनाएं हो गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed