{"_id":"64e11ca781706d3d0d04c775","slug":"mutilated-body-of-youth-found-near-railway-track-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1961-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत विक्षत शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत विक्षत शव मिला
Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल रोड रेलवे ट्रैक के पास 19 वर्षीय युवक का क्षत विक्षत शव मिला। उसकी मारुति वैन नजदीक स्थित सीओ दफ्तर के पास खड़ी मिली। मारुति वैन में लगे जीपीएस की लोकेशन से परिजन पहुंचे। युवक भोगांव का निवासी था। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।
शनिवार सुबह काशीराम काॅलोनी के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़े होने की सूचना पर सीओ सोहराब आलम व इंस्पेक्टर जेपी पाल मौके पर पहुंचे। युवक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने शव की पवन कुमार शाक्य पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला गद्दा थाना भोगांव मैनपुरी के रूप में पहचान की।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन शुक्रवार शाम चार बजे गाड़ी की बुकिंग की बात कहकर घर से निकला था। मोबाइल स्विच ऑफ होने पर चिंता हुई। वैन में जीपीएस लगा था। जीपीएस से मिली लोकेशन के आधार पर वे लोग यहां पहुंचे। युवक का बायां हाथ बुरी तरह से जख्मी था।
विज्ञापन
युवक की मारुति वैन ट्रैक से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित सीओ दफ्तर के पास खड़ी मिली। युवक का मोबाइल व शर्ट वैन में रखी थी। पुलिस आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के दो भाई व एक बहन है।