फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mustard, gram, pea and lentil seeds reached government seed stores

Farrukhabad News: राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचा सरसों, चना, मटर व मसूर का बीज

Wed, 18 Oct 2023 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mustard, gram, pea and lentil seeds reached government seed stores
फर्रुखाबाद। जनपद में ब्लाॅकों पर स्थित राजकीय बीज भंडारों पर सरसों, चना, मटर व मसूर का बीज पहुंच गया है। किसानों को 50 प्रतिशत बीज पर अनुदान मिलेगा। ई-पॉस मशीन से बीज का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार जैविक खेती और मोटे अनाज की पैदावार पर जोर दे रही है। इन दिनों किसान रबी की फसल बुवाई की तैयारी कर रहा है। अभी गेहूं की बुवाई में करीब एक माह का समय है। इस बीच शासन से राजकीय कृषि बीज भंडारों पर सरसों, चना, मटर व मसूर का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। जनपद काे सरसों व मसूर का बीज 12-12 क्विंटल, चना का 20 क्विंटल व मटर का सात क्विंटल बीज दिया गया है।
विज्ञापन

इसे ब्लाॅक बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, शमसाबाद, राजेपुर, नवाबगंज व कायमगंज स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेज दिया गया है। बीज का सरकारी मूल्य चना 9108 रुपये प्रति क्विंटल, मटर 8415 रुपये, मसूर 10989 रुपये व सरसों 12870 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को ई-पॉश मशीन के माध्यम से 50 प्रतिशत छूट पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इससे किसान को मौके पर निर्धारित मूल्य का आधा भुगतान ही करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed