फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murderer's historyheater caught, forced to search for partner

हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर दबोचा, साथी की गिरफ्तारी को दबिश

Tue, 15 Dec 2020 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Murderer's historyheater caught, forced to search for partner
फर्रुखाबाद। शहर के इनामी हिस्ट्रीशीटर को एसओजी ने दिल्ली से दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी की निशानदेही पर एसओजी ने सोमवार देर रात एक संदिग्ध की तलाश में छापा मारा, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी अनमोल तिवारी को 26 नवंबर की रात कटरा बू अली खां में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल के पिता रामजी तिवारी ने हिस्ट्रीशीटर नौशाद उर्फ थापा और चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इलाज के दौरान सैफई में घायल अनमोल की मौत हो गई थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने नामजद हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। जानकारों की माने तो एसओजी ने 11 दिसंबर की रात में दिल्ली से नौशाद को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई गई है। पुलिस और एसओजी उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि नौशाद दिल्ली में रह कर यहां अपराध को अंजाम देने आता था। वह अपने शातिर गुर्गों से भी घटनाएं करवाता था।

नौशाद की निशानदेही पर एसओजी और थाना पुलिस ने सोमवार रात में चिनिग्रान मोहल्ले में एक घर पर छापा मारा, मगर दूसरा शातिर युवक नहीं मिला। नौशाद की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके साथी भूमिगत हो गए हैं। कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed